दोस्तों आपने देखा होगा कि व्हाट्सएप पर जब आप किसी को मैसेज भेजते हो तो आपको उस व्यक्ति में नंबर को अपने फोन में सेव करना होता है फिर व्हाट्सएप में जाकर उसको मैसेज भेजते हैं।
लेकिन दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसा तरीका बताऊंगा जिससे कि आप बिना किसी का भी नंबर अपने मोबाइल में ना सेव किए सीधे आप उस व्यक्ति से व्हाट्सएप में सर्च करके चैट कर सकते हैं।
इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के वेब ब्राउजर(chrome, firefox, uc browser ) में जाना है।
- फिर आपको वहा पर url में टाइप करना है। wa.me/number
- यहां मैने समझाने के लिए "number" लिख दिया है। जबकि इसका अर्थ है उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर लिखने हैं जिसको आपको व्हाट्सएप पर मैसेज भेजना है। उदाहरण: wa.me/919469615678 आप सोच रहे होंगे कि मोबाइल नंबर 10 अंक का होता है मैने यहां नंबर 12 क्यों लिखे इसका अर्थ ये हैं की शुरू में wa.me/ के बाद जो मैने "91" लिखा है ये country code हैं कि आप कौनसे देश में मैसेज भेजना चाहते हो। वहां का कंट्री कोड जैसे आप अमेरिका में रह रहे लोगों को मैसेज भेजना चाहते हैं या लंडन में ऐसे।
आशा करता हूं कि आपको मेरा पोस्ट अच्छी लगी होगी यदि ऐसा है तो कमेंट में जरूर बताएं।

0 टिप्पणियाँ